हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान करना सरकार का मुख्य उद्देश्य : आदित्यनाथ
हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान करना सरकार का मुख्य उद्देश्य : आदित्यनाथ
लखनऊ, 13 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को हर मामले का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक विभिन्न जिलों से आये 50 से अधिक फरियादियों ने पुलिस कार्रवाई, बिजली आपूर्ति, वित्तीय सहायता और भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें और निवेदन सामने रखे। मुख्यमंत्री ने हर फरियादी से बातचीत की। उनके आवेदन प्राप्त किये और अधिकारियों को उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
आदित्यनाथ ने जनता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह सिद्धांत उनकी सरकार के गठन के पहले दिन से ही उसका मार्गदर्शन करता रहा है।
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की, उनके सिर पर हाथ फेरा, उन्हें चॉकलेट और टॉफियाँ दीं और उन्हें खूब पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
भाषा सलीम मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान करना सरकार का मुख्य उद्देश्य : आदित्यनाथ
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm