BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

लखनऊ में ‘समिट बिल्डिंग’ में हुई झड़पों पर कार्रवाई नहीं करने के लिए दो पुलिसकर्मी निलंबित

लखनऊ में ‘समिट बिल्डिंग’ में हुई झड़पों पर कार्रवाई नहीं करने के लिए दो पुलिसकर्मी निलंबित

लखनऊ में ‘समिट बिल्डिंग’ में हुई झड़पों पर कार्रवाई नहीं करने के लिए दो पुलिसकर्मी निलंबित
Bhasha
Published: 01 Sept 2025 | 6:31 pmModified: 01 Sept 2025 | 6:31 pm

लखनऊ, एक सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के राजधानी शहर के पॉश इलाके गोमती नगर में हुई गंभीर हिंसा के दो मामलों की जांच में कथित तौर पर ढिलाई बरतने के आरोप में सोमवार को लखनऊ के विभूतिखंड थाने और ‘समिट बिल्डिंग’ पुलिस चौकी के प्रभारी समेत दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ‘समिट बिल्डिंग’ परिसर के पास कई व्यक्तियों के साथ हुई मारपीट, गोलीबारी और धमकी देने की घटनाओं को लेकर 30 अगस्त को विभूतिखंड थाने में दर्ज की गई दो अलग-अलग प्राथमिकियों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों प्राथमिकियों में मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप दर्ज हैं। एक मामले में एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक नाइट क्लब में कुछ लोगों ने उस पर हमला किया, जबकि दूसरे मामले में एक शिकायतकर्ता ने कई लोगों पर उसकी गाड़ी रोकने और उस पर बंदूकों से हमला करने का आरोप लगाया, जिससे वह घायल हो गया।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘विभूतिखंड के थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह और समिट बिल्डिंग के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूर्यसेन कुमार सिंह को 30 अगस्त, 2025 को विभूतिखंड थाने में दर्ज दो गंभीर आपराधिक मामलों में लापरवाही बरतने और सार्थक कार्रवाई ना करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।’’

बयान में कहा गया है कि दोनों निलंबित अधिकारी दोनों मामलों के संबंध में 'ठोस कार्रवाई' करने में विफल रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

लखनऊ स्थित ‘समिट बिल्डिंग’ जिसे कैफे, रेस्तरां और रात्रिकालीन मनोरंजक गतिविधियों (नाइटलाइफ) का केंद्र माना जाता है, लेकिन समय बीतने के साथ यह सार्वजनिक झगड़ों और उपद्रवों के लिए बदनाम हो गया है खासकर देर रात होने वाले झगड़ों के चलते। इसके कारण इस स्थल के आसपास सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

भाषा किशोर जफर संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: लखनऊ में ‘समिट बिल्डिंग’ में हुई झड़पों पर कार्रवाई नहीं करने के लिए दो पुलिसकर्मी निलंबित

People also search for:copsuspendedupUP cop suspended
शहर की खबरें
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

01 Oct 2026 | 4:40 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

01 Oct 2026 | 3:44 pm
देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

01 Oct 2026 | 3:28 pm