BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP Japan Investment Meet 2026 : जापान के दिग्गजों संग योगी का महामंथन! UP में 3,191 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियां और 500 एकड़ की Japan City

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच औद्योगिक साझेदारी को नई दिशा देने के लिए ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। जापानी कंपनियों की दो प्रमुख परियोजनाओं में …

UP Japan Investment Meet 2026

UP Japan Investment Meet 2026

Sneha Singh
Published: 18 Aug 2026 | 10:19 pmModified: 18 Aug 2026 | 10:58 pm
HIGHLIGHTS
  1. UP में जापानी कंपनियों की ₹3,191 करोड़ की परियोजनाओं से 10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद
  2. YEIDA में 500 एकड़ की Japan City विकसित करने की योजना
  3. ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश पर मंथन

लखनऊ : UP Japan Investment Meet 2026 :  उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश एवं औद्योगिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’ का हाई-लेवल सीईओ राउंडटेबल सेशन होगा। ताज पैलेस में होने वाले इस कार्यक्रम में जापान के प्रमुख उद्योग समूहों के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं अधिकारी निवेश की संभावनाओं पर मंथन करेंगे। 18 से 23 अगस्त तक चलने वाले ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ में जापान के 200 से अधिक उद्योगपति, सीईओ, बिजनेस लीडर्स और नीति-निर्माता भाग ले रहे हैं। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यमानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी कर रहे हैं। सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों और विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की नीतियों से परिचित कराया जाएगा।

ग्रीन हाइड्रोजन से सेमीकंडक्टर तक निवेश पर चर्चा

बुधवार सुबह ताज पैलेस के दरबार हॉल में उद्घाटन सत्र की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापानी कंपनियों के उत्तर प्रदेश में कार्यरत सीईओज को सम्मानित करेंगे। इसके बाद प्रदेश की इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्रेस पर वीडियो प्रस्तुति होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले इस राउंडटेबल में जापान और जापान से जुड़ी प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे। सीईओ राउंडटेबल में उत्तर प्रदेश के लिए भविष्य के औद्योगिक अवसरों पर विशेष जोर रहेगा। ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड मटेरियल्स, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर उद्योग जगत के साथ चर्चा होगी। इसके साथ ही जापानी निवेशकों को उत्तर प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक एवं अवस्थापना सुविधाओं और राज्य की निवेश नीतियों से भी अवगत कराया जाएगा।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा और मिंडा प्रोजेक्ट्स की होगी वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर एस्कॉर्ट्स कुबोटा और मिंडा कॉरपोरेशन की परियोजनाओं की वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी होगी। यीडा के सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की करीब ₹2,025 करोड़ की परियोजना से 3,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। वहीं मिंडा कॉरपोरेशन की सेक्टर-10 और सेक्टर-24 की दो परियोजनाओं में कुल ₹1,166 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इनसे करीब 6,440 रोजगार के अवसर बनने की संभावना है। दोनों कंपनियों की परियोजनाओं को मिलाकर ₹3,191 करोड़ का निवेश और 10 हजार से अधिक संभावित रोजगार उत्तर प्रदेश में जापानी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूती देंगे।

500 एकड़ की जापानी सिटी पर भी प्रस्तुति

कार्यक्रम में यीडा में प्रस्तावित 500 एकड़ की जापान सिटी पर भी प्रस्तुति होगी। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार जापानी सिटी की योजना और प्रदेश में जापानी कंपनियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी देंगे। जापान सिटी को जापानी कंपनियों, उनके सप्लायर्स और एंसिलरी इंडस्ट्रीज के लिए इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम के रूप में विकसित करने की योजना है। इससे सप्लाई चेन इंटीग्रेशन, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जापान-यूपी साझेदारी को नई दिशा देने वाले सेशन होंगे

इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान सीईओ राउंडटेबल के समानांतर ‘उत्तर प्रदेश-जापान इनोवेशन, इंडस्ट्री एंड इन्वेस्टमेंट डायलॉग' तथा ‘एक्सीलरेटिंग ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन- मोबिलिटी, एनर्जी और स्ट्रेटेजिक मटेरियल्स’ जैसे सेशन भी आयोजित होंगे। इन सत्रों में स्टार्टअप, तकनीक, बैंकिंग, कुशल मानव संसाधन, हरित बदलाव, परिवहन, ऊर्जा और रणनीतिक सामग्री से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों एवं उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। दोपहर बाद यमानाशी से आए प्रतिनिधिमंडल के लिए विशेष प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।पूरे आयोजन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार का जोर जापानी कंपनियों को केवल निवेश के अवसरों से परिचित कराने तक सीमित न रखते हुए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने, तकनीकी साझेदारी, रोजगार सृजन और दीर्घकालिक औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने पर रहेगा। जापान के साथ यह मजबूत साझेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा और औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में कितने निवेश की परियोजनाएं सामने आई हैं? एस्कॉर्ट्स कुबोटा और मिंडा कॉरपोरेशन की परियोजनाओं में कुल ₹3,191 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: UP-Japan Investment Meet 2026: ₹3,191 Crore Projects and 10,000+ Jobs, 500-Acre Japan City in YEIDA

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm