शाह की टिप्पणी पर उप्र विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित
शाह की टिप्पणी पर उप्र विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित
लखनऊ, 19 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे ही दिन बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी पर विपक्ष के हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
बृहस्पतिवार को कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए शाह के बयान पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।
व्यवस्था बहाल करने के शुरुआती प्रयासों के बावजूद अध्यक्ष सतीश महाना आक्रोशित सदस्यों को शांत होने के लिए राजी नहीं कर सके।
सपा सदस्य विधानसभा में डॉ. आंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
हंगामे के बीच अनुपूरक बजट बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया।
स्पीकर महाना ने विपक्षी सदस्यों से बार-बार अपनी बात रखने के लिए कहा, लेकिन कोई भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। व्यवस्था बहाल करने के कई असफल प्रयासों के बाद, उन्होंने विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया, जिससे सोमवार को शुरू हुआ शीतकालीन सत्र अचानक समाप्त हो गया।
भाषा जफर नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: शाह की टिप्पणी पर उप्र विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm