BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kalraj Mishra Wife Passes Away: इस दिग्गज भाजपा नेता की पत्नी का निधन.. खुद केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि, जानें किस बीमारी से थी ग्रसित

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया। वह करीब एक सप्ताह से गंभीर रूप से बीमार थीं और …

Veteran BJP leader Kalraj Mishra Wife Passes Away

Veteran BJP leader Kalraj Mishra Wife Passes Away

satya prakash
Published: 13 Sept 2026 | 6:05 pmModified: 13 Sept 2026 | 6:08 pm
HIGHLIGHTS
  1. सत्यवती मिश्रा का नोएडा अस्पताल में निधन
  2. फेफड़ों के संक्रमण से थीं गंभीर बीमार
  3. योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Veteran BJP leader Kalraj Mishra Wife Passes Away: लखनऊ: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया है। वह करीब एक सप्ताह से गंभीर रूप से बीमार थीं। फेफड़ों में संक्रमण के बाद उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सत्यवती मिश्रा ने शनिवार देर रात नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं ने शोक जताते हुए मिश्रा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

CM योगी ने जताया गहरा दुख

Veteran BJP leader Kalraj Mishra Wife Passes Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कलराज मिश्रा की पत्नी का निधन बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना की।

ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने भी जताया शोक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी सत्यवती मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की कामना की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Veteran BJP leader Kalraj Mishra Wife Passes Away: इसी तरह देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए लिखा, 'पूर्व राज्यपाल एवं मेरे अग्रज, श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी भाभी सत्यवती जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भाभीजी का स्नेह एवं उनका मृदु व्यवहार मैं कभी भूल नहीं सकता। उनके प्रति मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं कलराज जी एवं पूरे परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

इन्हें भी पढ़ें:

‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी

शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ

युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी

काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव

सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रख

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सत्यवती मिश्रा बीजेपी वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी थीं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Kalraj Mishra Wife Death: Former Governor's Wife Satyawati Mishra Dies

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm