मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,013 नए मामले सामने आए

Ads

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,013 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - February 19, 2022 / 10:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

भोपाल, 19 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,013 नए मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,33,490 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले चौबीस घंटों में मध्य प्रदेश में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हुई है, जिससे राज्य में इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 10,713 पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 74 और भोपाल में 261 नए मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 8,364 संक्रमित उपचाराधीन हैं और पिछले चौबीस घंटों में 2,353 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से राज्य में इस वायरस को अब तक 10,14,413 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शनिवार को 1,34,458 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए और अब तक कुल 11,29,98,387 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

भाषा

दिमो दिमो पारुल

पारुल