Bhind News: घर में पढ़ाई कर रही थी 10वीं की छात्रा, अचानक हुआ कुछ ऐसा, हालत देख परिजनों के भी उड़े होश
Bhind News: भिंड जिले के आलमपुर से हृदयविदारक घटना सामने आई है। आलमपुर में 10वीं कक्षा की एक मेधावी छात्रा की पढ़ाई करते समय अचानक मौत हो गई।
Bhind News/Image Credit: IBC24 File Photo
- भिंड जिले के आलमपुर से हृदयविदारक घटना सामने आई है।
- आलमपुर में 10वीं कक्षा की एक मेधावी छात्रा की पढ़ाई करते समय अचानक मौत हो गई।
- डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर मौत का कारण साइलेंट कार्डियक अरेस्ट बताया है।
Bhind News: भिण्ड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के आलमपुर से हृदयविदारक घटना सामने आई है। आलमपुर में 10वीं कक्षा की एक मेधावी छात्रा की पढ़ाई करते समय अचानक मौत हो गई। डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर मौत का कारण साइलेंट कार्डियक अरेस्ट बताया है। (Bhind News) तालगांव निवासी विनय कुमार दुबे अरूसी हाईस्कूल में शिक्षक है, उनकी 15 वर्षीय पुत्री उर्वागी दुबे (गुनगुन) शनिवार शाम अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Bhind News: बताया जा रहा है कि, धटना के वक्त पिता स्कूल गए थे, माँ बगल के कमरे में टीवी देख रही थीं और छोटे भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। जब पिता स्कूल से लौटे और उर्वागी को आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाने पर वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिली। (Bhind News) परिजन तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उर्वागी पढ़ाई में बहुत होशियार थी। उसने हाल ही में 10वीं की परीक्षा दी थी और उसे पूरा भरोसा था कि वह 90% से अधिक अंक हासिल करेगी। परीक्षा अच्छी होने की वजह से वह काफी खुश थी, लेकिन किसे पता था कि यह खुशी मातम में बदल जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Surat Viral News : पूजा के बाद नहर में बहा दी थैली, थोड़ी देर बाद याद आई ऐसी चीज़ कि उड़ गए परिवार के होश, घंटों चला सर्च ऑपरेशन
- IPL 2026 Schedule: भारत के क्रिकेट लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा IPL, टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के बीच हुआ बड़ा ऐलान
- US Israel Iran War: अमेरिका और ब्रिटेन में एक बार फिर तनातनी! ट्रम्प बोले- हमें नहीं चाहिए उनकी मदद, इधर ईरान में इजरायल की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक

Facebook


