मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 2,742 नए मामले, छह की मौत

Ads

मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 2,742 नए मामले, छह की मौत

  •  
  • Publish Date - February 10, 2022 / 10:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

भोपाल, 10 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,742 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,18,749 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में छह लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है और इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,679 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 351 और भोपाल में 531 नए मामले सामने आये। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 29,565 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 6,555 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,78,505 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को 2,46,140 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,18,43,463 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

भाषा रावत रावत राजकुमार

राजकुमार