मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,083 नए मामले, चार की मौत

Ads

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,083 नए मामले, चार की मौत

  •  
  • Publish Date - February 8, 2022 / 09:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

भोपाल, आठ फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,083 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,12,781 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में चार लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है और इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,668 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 335 और भोपाल में 610 नए मामले दर्ज किए गए।

ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 37,143 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 6,527 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,64,970 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मंगलवार को 1,18,590 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,13,69,751 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

भाषा रावतरावत रावत नेत्रपाल

नेत्रपाल