मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 392 नए मामले

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 392 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 27, 2022 / 11:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

भोपाल, 27 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 392 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,38,588 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में किसी व्यक्ति की मौत इस बीमारी से नहीं हुई है। राज्य में अब तक कुल 10,727 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 23 और भोपाल में 52 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 3,851 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 869 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,24,010 लोग मात दे चुके हैं।

भाषा रावत अर्पणा

अर्पणा