Damoh Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, अब तक 4 लोगों की मौत, घायलों का इलाज जारी

Ads

Damoh Road Accident News: दमोह जिले में दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

Maharashtra Dhule Road Accident/ image source: ibc24 archive

HIGHLIGHTS
  • दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम एक भयानक सड़क हादसा हुआ।
  • तेज रफ्तार ट्रक ने पहले बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।
  • इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

Damoh Road Accident News: दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम एक भयानक सड़क हादसा हुआ। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसा तारखेड़ा गांव में गुलाब बाबा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी और फिर एक बाइक से जा टकराया। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाय गया है। इलाज के दौरान दो पर लोगों ने दम तोड़ दिया है।

बोलेरो के उड़े परखच्चे

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह भीषण सड़क हादसा शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ। (Damoh Road Accident News) यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वहां को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और घायल वाहन के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही देहात थाना और सागर नाका चौकी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कटर और अन्य उपकरणों के जरिए घायलों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

इलाज के दौरान दो और लोगों की हुई मौत

Damoh Road Accident News:  इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हुई थी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। (Damoh Road Accident News)  घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज एक दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

प्रभावित हुआ ट्रैफिक

इस भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-