Indore News: ‘डिजाइन दिखाने के बहाने महिलाओं का नंबर लेते थे मुस्लिम कर्मचारी’.. साड़ियों के दुकान से निकाले गए 40 लोग, विधायक के बेटे ने भी की ये अपील
‘डिजाइन दिखाने के बहाने महिलाओं का नंबर लेते थे मुस्लिम कर्मचारी’.. 40 Muslim employees fired from saree shop in Indore due to love jihad

Indore News. Image Source- IBC24
इंदौर: Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर के शीतला माता बाजार में साड़ियों की दुकानों से 40 मुस्लिम सेल्समैन को हटाने का मामला सामने आया है। यह कदम स्थानीय विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ के आह्वान के बाद उठाया गया। एकलव्य गौड़ ने कथित तौर पर 'लव जिहाद' के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए व्यापारियों से मुसलमान कर्मचारियों को हटाने की अपील की थी।
Indore News: इस आह्वान के बाद शीतला माता बाजार व्यापारी संगठन ने एक बैठक बुलाई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दुकानों पर कार्यरत मुस्लिम सेल्समैन को हटा दिया जाए। संगठन के अनुसार, यह कदम "महिला ग्राहकों की सुरक्षा" के मद्देनज़र उठाया गया है। व्यापारी संगठन के कुछ पदाधिकारियों ने दावा किया कि मुसलमान कर्मचारी "डिज़ाइन दिखाने के बहाने महिला ग्राहकों के मोबाइल नंबर ले लेते थे" और बाद में उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर 'लव जिहाद' की घटनाओं को अंजाम देते थे। संगठन का कहना है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन या राज्य सरकार की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन यह मुद्दा शहर में चर्चा और तनाव का विषय बना हुआ है।
मामले पर गर्म हुई प्रदेश की सियासत
मुस्लिम कर्मचारियों को बाहर किए जाने के मामले को लेकर अब प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि विधायक का बेटा संविधान के खिलाफ काम कर रहा है। शहर की शांति भंग करने का प्रयास है। एकलव्य गौड़ को पुलिस गिरफ्तार करें। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस शहर में ये सब बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस शहर और जनता की आवाज़ उठाएगी। ये सब हमारे शहर में नहीं चलेगा। हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई आपस में भाई-भाई है। पुलिस प्रसाशन बीजेपी के लिए काम न करें।
इन्हें भी पढ़ें
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: 40 Muslim employees fired from saree shop in Indore due to love jihad
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm