Air Conditioned Rooms in Orchha Fort
Air Conditioned Rooms in Orchha Fort : दिनेश झा/निवाड़ी। निवाड़ी जिले ने इस बार भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इस बार पारा 48 डिग्री को पार कर गया है। इस भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त लग रहा है। लेकिन निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में आज से 500 वर्ष पूर्व बनी पुरातात्विक धरोहरें इस गर्मी में भी तापमान को मात दे रही हैं। नौतपा में पहले से तप रहे प्रदेश में कूलर और एसी भी जवाब देने लगे हैं।
Air Conditioned Rooms in Orchha Fort : बुंदेलखंड की पहाड़ियां भट्टी जैसी तप रही हैं, लेकिन 500 साल का वास्तु अभी भी शीतलता दे रहा है। बुंदेला राजाओं ने 500 साल पहले ओरछा को अपनी राजधानी बनाई तो आधुनिक तरीके से बसाया था। गर्मी के मौसम में महलों में राहत के लिए प्राकृतिक एयर कंडीशन कमरे बनाए, यहा खास बात यह है की शहर की तुलना में 15 डिग्री तक कम तापमान रहता है।
दरअसल राजा महल में बने कमरों के संरचना ऐसी है की वो इन कमरों की वातानुकूलित रखती है। इन कमरों में अंडरग्राउंड टावर नुमा पिलर हैं जिनसे आने वाली हवा नीचे आते आते ही एकदम शीतल हो जाती है। साथ कुछ बनावट इस प्रकार की है कि हवा के अलावा धूल मिट्टी और बरसात का पानी भी इनके भीतर नहीं आ पाता सिर्फ़ मिलता है ठंडक का एहसास। इस तपती गर्मी में जब पर्यटक बेहाल हो जाते हैं और घूमते घूमते राजा महल के इन कमरों में आते हैं तो उन्हें भी 500 साल पुराने बने इस तकनीक से ठंडक का एहसास होने लगता है और वो भी इसके मुरीद हो जाते है।