Reported By: Vinod Wadhwa
,Ratlam Moharram Accident | Photo Credit: AI
रतलाम: रतलाम के हतनारा गांव में बीती रात मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। (Ratlam Moharram Accident) गांव में निकाला जा रहा ताजिया, ऊपर जा रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जिससे करंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग झुलस गए।
Ratlam Tazia Accident हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग नीचे गिरे हुए नजर आ रहे हैं। और जुलूस में अफरातफरी मची हुई है। आसपास के लोगों ग्रामीणों कि मदद से सभी घायलों को रतलाम की मेडिकल अस्पताल लाया गया है जहां पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का ईलाज जारी है।
घटना के समय जुलूस में 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे और आसपास के गांवो से भी लोग जुलूस देखने पहुंचे थे। इसी दौरान ताज ताजिया हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। जोरदार चिंगारी उठी और ताजिया उठाकर चल रहे लोग झुलस गए। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी विवेक कुमार भी हतनारा गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली है। वही पिपलौदा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।