UCC Act in West Bengal: CM सुवेन्दु अधिकारी का सबसे बड़ा फैसला.. भाजपा पूरा करने जा रही है अपना सबसे बड़ा वादा.. क्या हमेशा के लिए बदल जाएगी पश्चिम बंगाल की सियासी तस्वीर?

Ads

UCC law to be implemented in West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार अगले सप्ताह यूसीसी विधेयक पेश कर सकती है, भाजपा अपना प्रमुख चुनावी वादा पूरा करेगी।

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 11:28 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 11:56 PM IST

UCC law to be implemented in West Bengal || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार अगले हफ्ते विधानसभा में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी विधेयक पेश कर सकती है। (UCC law to be implemented in West Bengal) यह भाजपा के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल था। यदि यह विधेयक पारित होता है, तो पश्चिम बंगाल यूसीसी लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाने वाला चौथा भाजपा शासित राज्य बन जाएगा।

 

क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड?

यूनिफॉर्म सिविल कोड का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, गोद लेना, उत्तराधिकार और संपत्ति के बंटवारे जैसे मामलों में धर्म आधारित अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों की जगह एक समान कानून लागू करना है। इसका लाभ सभी धर्मों के नागरिकों को समान रूप से मिलेगा।

उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद बंगाल

स्वतंत्रता के बाद उत्तराखंड फरवरी 2024 में यूसीसी कानून लागू करने वाला पहला राज्य बना था। इसके बाद गुजरात और असम ने भी इस दिशा में कदम उठाए। अब पश्चिम बंगाल भी इस सूची में शामिल हो सकता है। (UCC law to be implemented in West Bengal) गौरतलब है कि, विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने ‘संकल्प पत्र’ में सरकार बनने के छह महीने के भीतर यूसीसी लागू करने का वादा किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी चुनाव प्रचार के दौरान इसे लागू करने की घोषणा की थी।

भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत

हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाई। पार्टी ने 293 घोषित सीटों में से 207 सीटें जीतीं और बाद में फाल्टा विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद उसकी संख्या बढ़कर 208 हो गई। वहीं, तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई।

इन्हें भी पढ़ें:

होर्मुज़ के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी

मेघालय: ईडी ने विकास निधि से जुड़े धन शोधन मामले में 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की

महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया

पैरा एथलीट प्रणव और अजीत को एशियाई पैरा खेलों से पहले विदेश में ट्रेनिंग के लिए टॉप्स से मदद

पद्म पुरस्कार समारोह में ‘व्हीलचेयर’ से जुड़े वीडियो पर अलका याग्निक ने कहा, ‘मैं बस थक गई थी’

मध्यप्रदेश-राजस्थान नेटवर्क से जुड़ी अवैध शराब इकाई का खुलासा, एक गिरफ्तार

Q1. पश्चिम बंगाल में यूसीसी विधेयक कब पेश हो सकता है?

उत्तर: सरकार अगले सप्ताह विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश कर सकती है।

Q2. यूनिफॉर्म सिविल कोड का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार सहित समान नागरिक कानून लागू करना।

Q3. यूसीसी लागू करने वाला पश्चिम बंगाल कौन-सा राज्य बन सकता है?

उत्तर: विधेयक पारित होने पर पश्चिम बंगाल चौथा भाजपा शासित यूसीसी लागू करने वाला राज्य बन सकता है।