मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 530 नए मामले सामने आये, दो की मौत

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 530 नए मामले सामने आये, दो की मौत

  •  
  • Publish Date - February 25, 2022 / 09:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

भोपाल, 25 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 530 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,37,696 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दो लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है और इसे मिलाकर अब तक कुल 10,726 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 36 और भोपाल में 104 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 4,809 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 889 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी से अब तक 10,22,161 लोग ठीक हो चुके हैं ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 63,273 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,35,82,144 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

भाषा दिमो रंजन

रंजन