Operation Sindoor 2.0 Indian Army : ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी तेज! सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने दिया बड़ा बयान, बताया तीनों सेनाएं एक साथ…

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ की तैयारी कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तीनों सेनाएं—थलसेना, वायुसेना और नौसेना—पूरी तरह तैयार हैं और मौजूदा हालात केवल एक अस्थायी विराम हैं। सेना लगातार उच्च स्तर की सतर्कता और तालमेल के साथ काम कर रही है।

Operation Sindoor 2.0 Indian Army : ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी तेज! सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने दिया बड़ा बयान, बताया तीनों सेनाएं एक साथ…

Operation Sindoor 2.0 Indian Army / Image Source : x

Modified Date: May 30, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: May 30, 2026 2:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सेना प्रमुख ने ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ की तैयारी का दिया बड़ा संकेत
  • थलसेना, वायुसेना और नौसेना पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में
  • भारत की सैन्य तैयारियां और तालमेल लगातार मजबूत किए जा रहे हैं

नई दिल्ली : Army Chief General Upendra Dwivedi :  सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ की तैयारी कर रहा है। उन्होंने साफ किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की हरकतों के जवाब में सेना ने जो कड़ा रुख अपनाया था, वह अभी भी पूरी तरह कायम है। ANI से बातचीत में सेना प्रमुख ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और मौजूदा हालात दुश्मनी में सिर्फ एक अस्थायी विराम हैं।

Operation Sindoor 2.0 Indian Army :  ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए अच्छी तैयारी कर रहा भारत

जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए संकेत दिया कि अगर कोई नया ऑपरेशन जरूरी होता है, तो सिर्फ थलसेना ही नहीं, बल्कि वायुसेना और नौसेना भी पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए अच्छी तैयारी कर रही हैं और फिलहाल तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और अगले युद्ध के लिए खुद को 24×7 तैयार रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। सेना प्रमुख ने इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर पर भी जोर दिया और कहा कि यह तभी सफल होता है जब पूरा देश एकजुट होकर जानकारी देने वालों पर भरोसा करे।

पिछले साल मनाया ऑपरेशन सिंदूर को दिया था अंजाम

गौरतलब है कि पिछले साल भारत ने 7 और 8 मई, 2025 की रात को पाकिस्तान- के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के रूप में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। यह सैन्य कदम 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया था, जहाँ पाकिस्तान-समर्थित आतंकवादियों की गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हो गई थी। सेना प्रमुख ने कहा कि युद्ध का मैदान खुला होने के कारण हमें अपनी तैनाती और सैनिकों व नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बहुत सतर्क रहना होगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.