मप्र : जबलपुर में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, दस घायल

Ads

मप्र : जबलपुर में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, दस घायल

  •  
  • Publish Date - September 18, 2024 / 07:13 PM IST,
    Updated On - September 18, 2024 / 07:13 PM IST

जबलपुर, 18 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक डम्पर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना बुधवार शाम सिहोरा-मझगवां सड़क पर हुई।

जबलपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने हादसे में चार पुरुषों और तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत की पुष्टि की है।

सक्सेना ने कहा कि इस दुर्घटना में छह पुरुषों और चार महिलाओं सहित दस अन्य लोग घायल हो गए। सभी मृतक और घायल पड़ोसी प्रतापपुर गांव के निवासी हैं।

घायलों को इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल भेजा गया है।

भाषा

सं, दिमो, रवि कांत रवि कांत