Shivraj cabinet: पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोत्तरी, अब इतने प्रतिशत मिलेगा फायदा
Shivraj cabinet faisle पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी: शिवराज कैबिनेट में लगी मुहर, पुलिसकर्मियों के इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Electricity bill zero
Shivraj cabinet faisle: भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। राज्य सरकार के 5 लाख पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी गई है। पेंशनर्स के महंगाई राहत भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश नक्सली आत्मसमर्पण पुनर्वास राहत नीति 2023 को मंजूरी।
Shivraj cabinet faisle: पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों में वृद्धि की गई है। वहीं अब एसएएफ जवानों को भी बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा। मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी देते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
-Shivraj cabinet faisle: मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल,जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय बढाया,जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय 4500 से बढ़ाकर 13,500 किया,771 जिला पंचायत सदस्यों को मिलेगा फायदा.जनपद सदस्यों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 4500 किया गया।
-Shivraj cabinet faisle: पुलिसकर्मियों को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर कैबिनेट ने लगाई मुहर.पुलिस कर्मियों का क्लोथिंग भत्ता बढ़ाकर 5 हजार रूपये किया गया.पुलिसकर्मियों को मिलने वाले विशेष भोजन की दर को 70 रु से बढ़ाकर किया 100 रु किया।
-Shivraj cabinet faisle: नक्सली आत्म समर्पण नीति को मिली कैबिनेट की मंजूरी.आत्मसमर्पण के लिये नक्सलियों के लिये योजना,आत्मसमर्पित नक्सलियों आयुष्मान योजना का भी लाभ,पहले तेलगांना छत्तीसगढ़ में थी ऐसी नीति।
-Shivraj cabinet faisle: पेंशनर्स और पेंशनर्स के परिवारों को सरकार का तोहफा। 1 जुलाई 2023 से मंहगाई राहत की दर में की गई वृद्धि.महँगाई राहत देने से सरकार पर आयगा 410 करोड का अतिरिक्त भार।
-Shivraj cabinet faisle: बैतूल जिले की आमला तहसील में अनुविभागीय कार्यालय को मिली मंजूरी,12 पद स्वीकृत किये गए।
-Shivraj cabinet faisle: नर्सिंग महाविद्यालयों में 305 नये पद स्वीकृत।
-Shivraj cabinet faisle: 7 नए शासकीय महाविद्यालय खोलने पर कैबिनेट की मुहर.कोठी, बेहठ, बगराजी, शाहपुर, खोरा, कंपेल, बसई में कॉलेज.बसई में कल ही शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी।
-Shivraj cabinet faisle: ट्रेजरी का संपादन नये सॉफ्टवेयर से होगा।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


