मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 950 नए मामले आए, दो की मौत

Ads

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 950 नए मामले आए, दो की मौत

  •  
  • Publish Date - February 20, 2022 / 10:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

भोपाल, 20 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 950 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,34,440 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत हुई है, जिसे मिलाकर राज्य में इस महामारी से अब तक कुल 10,715 लोगों की जान जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि रविवार को इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 और भोपाल में 214 नए मामले दर्ज किए गए।

अधिकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में फिलहाल 7,527 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 1,785 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 10,16,198 पर पहुंच गई है।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में रविवार को 12,924 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए और अब तक लोगों को कुल 11,30,31,862 खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा

दिमोदिमो पारुल

पारुल