Reported By: Shailendra Dwivedi
,टीकमगढ़। Tikamgarh news, टीकमगढ़ जिले की नगर परिषद लिधौरा में शनिवार को पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पति ने फांसी लगाई, जिसके बाद पत्नी ने कुएं में कूदकर जान दे दी। इस घटना से उनका तीन महीने का बच्चा अनाथ हो गया है।
लिधौरा थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि यह घटना नगर परिषद लिधौरा के वार्ड नंबर 1 में हुई। 24 वर्षीय चिंतामन कुशवाहा ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति को फांसी पर लटका देख 21 वर्षीय पत्नी मीरा कुशवाहा ने पास के कुएं में छलांग लगा दी। दोनों की मौत हो गई। मृतक दंपति का एक तीन महीने का बेटा है। उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी।
Tikamgarh news, चिंतामन और मीरा खेत पर बने अपने मकान में रहते थे, जबकि चिंतामन के माता-पिता और भाई अलग-अलग घरों में रहते हैं। चिंतामन नगर में चाट का ठेला लगाता था और उसके पास करीब 2 एकड़ जमीन भी थी। लिधौरा थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जतारा अस्पताल भेजा है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़ा घटना का संभावित कारण लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।