Naib Tehsildar Slipper Theft: मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी! CCTV देख अफसर हो गए आग बबूला, फिर जो हुआ जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Ads

Naib Tehsildar Slipper Theft: मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी! CCTV देख अफसर हो गए आग बबूला, फिर जो हुआ जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

  •  
  • Publish Date - March 4, 2026 / 04:47 PM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 04:48 PM IST

Naib Tehsildar Slipper Theft/Image Source: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी
  • मंदिर में मचा हड़कंप
  • CCTV से पकड़ा गया ‘चप्पल चोर’

आगर मालवा: Naib Tehsildar Slipper Theft: आगर मालवा जिले में चप्पल चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि चोरी हुई चप्पल किसी आम व्यक्ति की नहीं, बल्कि बड़गांव के नायब तहसीलदार की बताई जा रही है। घटना उस समय की है, जब वे प्रसिद्ध बगुलामुखी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।

नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी! (Agar Malwa news)

Naib Tehsildar Slipper Theft: मंदिर परिसर से चप्पल गायब होने पर नायब तहसीलदार नाराज हो गए। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने को कहा। फुटेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। पूछताछ में संबंधित व्यक्ति ने चप्पल ले जाने की बात स्वीकार कर ली। मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा। नायब तहसीलदार ने मंदिर परिसर में चप्पल सहित अन्य सामान की हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

CCTV से पकड़ा गया ‘चप्पल चोर’ (Govt Officer Slipper theft)

Naib Tehsildar Slipper Theft: उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 और 126 के तहत आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार का यह पत्र अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, स्थानीय स्तर पर भी यह मामला सुर्खियों में है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

"Agar Malwa slipper theft case" क्या है?

यह मामला आगर मालवा के बगुलामुखी मंदिर का है, जहां बड़गांव के नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी हो गई थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई।

"Baglamukhi temple incident" में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

नायब तहसीलदार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 और 126 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

"MP temple theft news" सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है?

नायब तहसीलदार द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसके कारण यह मामला स्थानीय और ऑनलाइन दोनों स्तर पर सुर्खियों में है।