Aldermen Appointment in MP: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, इन नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, इन नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, Aldermen Appointment in MP Nagriya Nikay, Read

Aldermen Appointment in MP: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, इन नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

mohan yadav/ image source: IBC24

Modified Date: March 30, 2026 / 12:29 am IST
Published Date: March 29, 2026 5:58 pm IST

भोपालः Aldermen Appointment in MP लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब मध्यप्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्ति कर दी गई है। सरकार ने 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन बनाए हैं। 123 नगर परिषदों में 4-4 जबकि 46 नगर पालिकाओं में 6-6 एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव-नियुक्त एल्डरमैनों को बधाई दी है।

Aldermen Appointment in MP सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए 169 नगरीय निकायों में नियुक्त सभी एल्डरमैन साथियों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी को शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ सभी एल्डरमैन अपने अनुभव, ऊर्जा और समर्पण से नगरों के विकास में नई ऊंचाइयां स्थापित करेंगे और नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

यहां देखें पूरी सूची

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।