Amit Shah In MP: ‘एमपी को कांग्रेस ने बीमारू बनाकर छोड़ा था, हमने किया विकास’.. पढ़े महाकाल की नगरी से अमित शाह के सियासी हमले

अमित शाह यही नहीं रुके। उन्होंने कहा 2002 में कांग्रेस का 23 हजार करोड़ मप्र का बजट था। अब 3 लाख 15 हजार करोड़ हो गया है। प्रति व्यक्ति आय 11 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 40 हजार कर दिया। बंटाढार की सरकार 60 हजार किमी की रोड छोड़ गई थी 5 लाख 60 हजार किमी की सड़क बनाई हैं।

Amit Shah In MP: ‘एमपी को कांग्रेस ने बीमारू बनाकर छोड़ा था, हमने किया विकास’.. पढ़े महाकाल की नगरी से अमित शाह के सियासी हमले

Amit Shah In MP

Modified Date: October 29, 2023 / 08:21 pm IST
Published Date: October 29, 2023 8:20 pm IST

उज्जैन: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। यहाँ उन्होंने सीधे तौर अपर कांग्रेस को निशाने पर लिया और तत्कालीन दिग्विजय सिंह की सरकार पर हमालवार होते हुए कई बड़े सियासी तीर छोड़े।

Complaint Againts Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ पर फिर भाजपा-कांग्रेस में अनबन.. CEC से की शिकायत, जान क्या है आपत्ति

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मप्र को बंटाढार प्रदेश बनाकर छोड़ा था। बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था। भारतीय जनता पार्टी ने 18 साल में मप्र के कोने-काेने में विकास किया है। एमपी घुसते ही मालूम पड़ जाता था कि मप्र के शासन में बंटाढार का शासन शुरू हो गया। उन्होंने कहा- राहुल बाबा आपके समय में आए-दिन आलया, माल्या और जमाल्या आ जाते थे। कोई जवाब नहीं। अब यहां मौनी बाबा मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। अब यहां भाजपा की सरकार है।

अमित शाह यही नहीं रुके। उन्होंने कहा 2002 में कांग्रेस का 23 हजार करोड़ मप्र का बजट था। अब 3 लाख 15 हजार करोड़ हो गया है। प्रति व्यक्ति आय 11 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 40 हजार कर दिया। बंटाढार की सरकार 60 हजार किमी की रोड छोड़ गई थी 5 लाख 60 हजार किमी की सड़क बनाई हैं। कमलनाथ शर्म करो, अपने गिरेबां में झांको। पर्यटक पहले 64 लाख आते थे, अब 9 करोड़ पर्यटक आते हैं। विकास को भाजपा ने महत्व दिया है। 9 साल में मोदी जी ने देश में परिवर्तन किया है। कश्मीर हमारा है या नहीं। धारा 370 हटनी चाहिए या नहीं। कमलनाथ और बंटाढार की पार्टी ने 70 साल से धारा 370 को नहीं हटाया। मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटा दी। उस वक्त राहुल बाबा कहते थे, मत हटाइए। कांग्रेस कहती है, ट्रिपल तलाक मत हटाइए। हमने हटाई। हमने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को सीधा किया।

Rajasthan Assembly Election 2023: इस राज्य में भाजपा और कांग्रेस दोनों नहीं है परिवारवाद से अछूती.. नेताओं के करीबियों को जमकर बांटे गए टिकट

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा ने राहुल बाबा आपके समय में आए-दिन आलया, माल्या , जमाल्या आ जाते थे। कोई जवाब नहीं। पाकिस्तान में घुसे हुए आतंकवादी भूल गए। मौनी बाबा मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। अब यहां भाजपा की सरकार है। मोदी जी ने भारत के अर्थतंत्र को 11 नंबर से 5वें नंबर पर लाया है। अगले 5 साल में तीसरे नंबर पर भारत का अर्थतंत्र आ जाएगा।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown