MP Congress Vachan Patra For Marriage : बेटियों को विवाह में 1 लाख रुपए देने की घोषणा, वचन पत्र में कमलनाथ ने किया ये बड़ा वादा

Ads

बेटियों को विवाह में 1 लाख रुपए देने की घोषणा!Announcement of giving Rs 1 lakh to daughters in marriage: MP Congress Vachan Patra 2023

  •  
  • Publish Date - October 17, 2023 / 12:45 PM IST,
    Updated On - October 17, 2023 / 12:49 PM IST

Groom Died Heart Attack in Mandap | Source : File Photo

Announcement of giving Rs 1 lakh to daughters in marriage: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभआ चुनाव को करीब एक महिने का वक्त ही बाकि है। एससे पहले बीजेपी-कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद अब आज 17 अक्टूबर को एमपी कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव का वचन पत्र जारी कर दिया है। इस वचन पत्र में हर वर्ग को साधने के लिए कई घोषणाएं की गई है।

read more : MP Congress Vachan Patra 2023: एमपी कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, हर वर्ग को साधने के लिए बनाए 7 अलग-अलग पेपर 

Announcement of giving Rs 1 lakh to daughters in marriage : वचन पत्र जारी करने से पहले पीसीसी चीफ ने कहा कि मुझे कई संगठनों और आम जनता से सुझाव मिले। इतना ही नहीं डाक से भी सुझाव आएं कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी को 9 हजार सुझाव आएं। जिसे ध्यान में रखते हुए वचन पत्र में आम जनता से जुड़े 59 मुद्दों को शामिल किया गया है। कांग्रेस के इस वचन पत्र में 1290 वचन है। इसके अलावा 7 वर्गों के लिए अलग पेपर बनाया है जिसमें किसान, महिला, युवा, आस्था में विश्वास के लिए पेपर बनाया गया है। कांग्रेस के नारा रहेगा कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी। इतना ही नहीं कमलनाथ ने अपने घोषणा पत्र में बेटियों के विवाह को लेकर कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो 1 लाख रूपए तक की राशि दी जाएगी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस का वचन पत्र 2023 by ishare digital on Scribd

 

इस दौरान कमलनाथ ने मंच पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने दिग्विजय सिंह को पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी कि कमलनाथ के लिए आप पूरी गलियां खाइए। जिसका जबाव देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि गलती कौन कर रहा है, पता करवाइए। कमलनाथ ने कहा कि गलती कोई भी करे, गाली आपको खानी है। दिग्विजय सिंह ने कहा – शिव जी ने विष का घूंट पिया था, आगे भी पियेंगे। कमलनाथ ने कहा आगे और भी विष पीना पड़ेगा।

 

अब जुड़े IBC24 के WhatsApp Channel से

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें