Anuppur Hotel Collapse Update: कोतमा में होटल ढहने से हुई 3 लोगों की मौत, सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

Ads

Anuppur Hotel Collapse Update: सीएम डॉ मोहन यादव ने होटल ढहने से हुए हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 12:43 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 12:44 PM IST

Anuppur Hotel Collapse Update/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • अनूपपुर के कोतमा में अग्रवाल होटल गिरने से अब तक 3 लोगो की मौत हो गई है।
  • रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक और महिला का शव बरामद किया है।
  • सीएम डॉ मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

Anuppur Hotel Collapse Update: भोपाल: अनूपपुर के कोतमा में अग्रवाल होटल गिरने से अब तक 3 लोगो की मौत हो गई है। मलबे से निकाले गए व्यक्तियों में 5 अन्य व्यक्ति घायल हुए है। मृतकों में रामकृपाल यादव 40 वर्ष, और हनुमान दीन यादव 50 शामिल है। वहीं मलबे में से एक और महिला का शव बाहर निकाला गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 5 घायलों को निकाल जा चुका है। प्रथमिक उपचार के बाद 2 गंभीर घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 11 घंटो से रेस्क्यू आपरेशन जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन को संचालन करने के लिए (Anuppur Hotel Collapse Update) जिला प्रशासन और एसईसीएल प्रशासन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहा है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन को संचालित कराने के लिए मध्य प्रदेश के दो मंत्री स्वयं लगभग 10 घंटे से घटना स्थल पर मौजूद है। सीएम डॉ मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, कोतमा, अनूपपुर में हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से ₹4-4 लाख, संबल योजना के अंतर्गत ₹4-4 लाख एवं रेडक्रॉस से ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। (Anuppur Hotel Collapse Update)  साथ ही, घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से ₹2-2 लाख एवं रेडक्रॉस से ₹50-50 हजार राशि दी जाएगी। राज्य सरकार प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी है। ईश्वर से दिवंगतों की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

अब भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

Anuppur Hotel Collapse Update:  रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच मुख्यमंत्री के आदेश पर मध्य प्रदेश के दो मंत्री पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी घटना स्थल पर पहुंचकर कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के वन मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार और कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल घटना स्थल पर मौजूद है। दोनों ही मंत्री रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। (Anuppur Hotel Collapse Update)  रेस्क्यू ऑपरेशन अभी लगभग 10 घंटे और चलेने की संभावना बताई जा रहा है, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद विभागीय कार्यवाही का भी आश्वासन प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार द्वारा दिया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-