Aarang Police Cyber Awareness : खेतों में पहुंची पुलिस, किसानों को दिया साइबर ठगी से बचने का मंत्र! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Ads

रायपुर के आरंग में पुलिस ने खेतों तक पहुंचकर किसानों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने OTP, UPI PIN, बैंक डिटेल और संदिग्ध लिंक को लेकर सावधान किया और ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 10:52 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 11:00 PM IST

Aarang Police Cyber Awareness

HIGHLIGHTS
  • आरंग पुलिस ने खेतों में पहुंचकर किसानों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
  • OTP, UPI PIN, बैंक डिटेल और पासवर्ड शेयर न करने की सलाह दी गई।
  • साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया।

रायपुर : Aarang Police Cyber Awareness :  छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले के आरंग पुलिस ने साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने सीधे खेतों में पहुंचकर मेहनत-मजदूरी कर रहे किसानों से मुलाकात की और उन्हें ऑनलाइन ठगी तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।


आसान भाषा में किया जागरूक

जागरूकता के दौरान पुलिस टीम ने किसानों को आसान भाषा में समझाया कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन (UPI PIN), बैंक खाते का विवरण या कोई भी पासवर्ड शेयर न करें। साथ ही, किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सख्त हिदायत दी गई।

राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करे शिकायत

 

पुलिस ने बताया कि डिजिटल दौर में थोड़ी सी लापरवाही से मेहनत की कमाई डूब सकती है। यदि किसी के साथ किसी प्रकार की साइबर ठगी हो जाती है, तो बिना देर किए तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। आरंग पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को डिजिटल रूप से सतर्क बनाना है।

ये भी पढ़ें

साइबर ठगी होने पर किस नंबर पर शिकायत करें?

साइबर ठगी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करें।

पुलिस ने किसानों को किन चीजों को शेयर न करने की सलाह दी?

पुलिस ने OTP, UPI PIN, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करने की सलाह दी।

. संदिग्ध लिंक मिलने पर क्या करना चाहिए?

किसी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए और उसकी जानकारी संबंधित बैंक या पुलिस को देनी चाहिए।