Anuppur Tractor Accident News || Image- YouTube FILE Image
अनूपपुर: जिले से हादसे की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आया है। यहां ट्रेक्टर का इंजन पलटने से उस पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी इंजन के नीचे ही दब गए और किसी को बाहर आने का कोई मौक़ा नहीं मिला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत से इंजन को हटाया और फिर सभी शवों को निकाला। (Anuppur Tractor Accident News) उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी है। दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सभी शवों को पीएम के रवाना किया जा रहा है। हादसा किन वजहों से हुआ इसकी भी जाँच की जा रही है।
गौरतलब है कि, तीन दिन पहले 16 अप्रैल को श्योपुर में भी एक इसी तरह का वाक्या सामने आया था। जिले के विजयपुर क्षेत्र के खितरपाल गांव के पास गुरुवार रात एक ट्रेक्टर की ट्राली पलट गई थी। इस घटना में दबकर चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान सरोज गुर्जर, सुनैना गुर्जर, सीमा गुर्जर और गीता राव के रूप में की गई थी। इस हादसे में करीब 28 अन्य लोग भी घायल हुए थे जिनका इलाज जारी है।
इस घटना से मर्माहत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जताई थी। उन्हने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान भी किया था। (Anuppur Tractor Accident News) इसके तहत प्रत्येक मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपए, और अन्य घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाने की बात सीएम ने कही थी।
Four women dead, 26 injured after tractor-trolley overturns in Madhya Pradesh’s Sheopur district: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) April 16, 2026