Sagar News: असद अब हुआ अथर्व! काशी में बाबा विश्वनाथ की शरण में की घर वापसी, मुंडन और हवन-पूजन के बाद बदला अपना धर्म

मध्य प्रदेश के सागर जिले के असद खान ने अपनी स्वेच्छा से इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया। बनारस में धर्म परिवर्तन की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें गंगा स्नान, हवन-पूजन और मुंडन संस्कार शामिल थे। अब उन्हें नया नाम अथर्व त्यागी मिला है। धर्म परिवर्तन की यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे ‘घर वापसी’ के रूप में देख रहे हैं।

Sagar News: असद अब हुआ अथर्व! काशी में बाबा विश्वनाथ की शरण में की घर वापसी, मुंडन और हवन-पूजन के बाद बदला अपना धर्म

Sagar News / Image Source : AI Generated

Modified Date: December 29, 2025 / 06:38 pm IST
Published Date: December 29, 2025 6:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के सागर के असद खान ने अपनाया सनातन धर्म।
  • बनारस में गंगा स्नान, हवन-पूजन और मुंडन संस्कार संपन्न।
  • धर्म परिवर्तन के बाद नाम हुआ अथर्व त्यागी, सोशल मीडिया पर वायरल।

Sagar News:  सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले असद खान ने अपनी स्वेच्छा से इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन धर्म अपना लिया है। धर्म परिवर्तन की यह पूरी प्रक्रिया बनारस में हुई। शुद्धिकरण और विधि-विधान के साथ घर वापसी करने के बाद अब असद खान को ‘अथर्व त्यागी’ के नाम से जाना जाएगा। सोशल मीडिया पर असद तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Sagar News:  असद खान ने  पहले बनारस के गंगा घाट पर डुबकी लगाई। इसके बाद हवन और पूजन का कार्यक्रम आयोजित कर घर वापसी की। असद ने अथर्व बनाने के लिए अपना मुंडन संस्कार भी करवाया। अथर्व उर्फ़ असद ने धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। सागर से बनारस जाकर धर्म परिवर्तन करने की यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे लोग ‘घर वापसी’ के रूप में देख रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.