Babu caught taking bribe of 10 thousand rupees in the name of renewal of license in registrar office
छिंदवाड़ा। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में सर्विस प्रोवाइडर के लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर रिश्वत लेना एक बाबू को महंगा साबित हो गया दरअसल लोकायुक्त की टीम ने यहां दबिश देकर 10 हजार की रिश्वत लेते समय बाबू को रंगे हाथों दबोच लिया जिससे हड़कंप मच गया।
दरअसल रजिस्ट्रार कार्यालय में सर्विस प्रोवाइडर इंद्र कुमार साहू ने लोकायुक्त से की शिकायत में बताया था कि उसका लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए एक बाबू ₹25000 की मांग कर रहा है, जिसके बाद लोकायुक्त एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल टीम को छिंदवाड़ा के लिए रवाना किया जहां रजिस्टार कार्यालय में पदस्थ बाबू देवी प्रसाद ग्यासवंसी ₹10000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। पंजीयक कार्यालय में ₹10, 000 लेकर बुलाया था।
दरअसल पंजीयक कार्यालय में बाबू देवी प्रसाद व्यास बंसी में इंद्र कुमार को ₹10000 की रिश्वत लेकर बुलाया था, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने एक रणनीति के तहत बाबु को 10, 000 की रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में मुचलके पर उसे रिहा भी कर दिया। इस कार्यवाही में स्वप्निल दास डीएसपी लोकायुक्त निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे। IBC24 से अजय द्विवेदी की रिपोर्ट
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें