शह मात The Big Debate: ‘इंडोनेशिया से सीखें मुसलमान’, ‘बाबा’ के बोल पर घमासान, विपक्ष ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया RSS और बीजेपी का टूल, क्या प्रदेश में बढ़ने वाली है सियासी हलचल?

Ads

Bageshwar Baba Controversial Statement: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुसलमानों को इंडोनेशिया जाकर सौहार्द सिखने की नसीहत दी

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 11:38 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 11:39 PM IST

Bageshwar Baba Controversial Statement/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • बागेश्वर बाबा ने मुसलमानों को लेकर दिया बड़ा बयान।
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुसलमानों को इंडोनेशिया जाकर सौहार्द सिखने की नसीहत दी
  • धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।

Bageshwar Baba Controversial Statement: भोपाल: अक्सर अपने बयानों के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले ये हैं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री जो हाल ही में इंडोनेशिया से कथा करने के बाद भोपाल आए और भोपाल आते ही उन्होंने मुसलमानों को ये नसीहत दे डाली कि- भारत के मुसलमान इंडोनेशिया जाएं और वहां से सौहार्द सीख कर आएं।

बागेश्वर वाले बाबा की इस नसीहत से मुसलमान खफा हो गए। उन्होंने इस्लाम की दुहाई देते हुए दो टूक कहा कि- हम इंडोनेशिया से प्रेरणा क्यों लें?

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सौहार्द वाले ज्ञान से मुसलमान ही नहीं भड़के बल्कि मध्यप्रदेश में सियासी तड़का भी खूब लगा। (Bageshwar Baba Controversial Statement) कांग्रेस ने आव देखा ना ताव और बागेश्वर वाले बाबा पर RSS और बीजेपी का टूल बनने का आरोप मढ़ दिया। जिसका पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि- जब भी शुद्धिकरण की बातें होती हैं तो कांग्रेस को तकलीफ होने लगती है।

Bageshwar Baba Controversial Statement: लेकिन सवाल ये कि बागेश्वर वाले बाबा – समरसता की बातें करते-करते अचानक से मुस्लिमों की ओर अपना गियर क्यों शिफ्ट कर रहे हैं? सवाल ये कि- क्या एमपी से यूपी इलेक्शन के लिए कोई संदेश दिया जा रहा है? सवाल मुस्लिमों से भी कि- इंडोनेशिया से सौहार्द सीखने में आखिर क्या तकलीफ है? सवाल ये भी कि- क्या इस्लाम वाकई प्रेम का मजहब है? सबसे बड़ा सवाल ये कि- बाबा का ये बयान क्या NEET, राममंदिर चढ़ावे और महंगाई वाले बयानों से यू टर्न की कोशिश है?

इन्हें भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार