Balaghat News: नहीं थम रहा रेत माफियाओं का आतंक! अब इस जिले में हेड कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला, हालत गंभीर

नहीं थम रहा रेत माफियाओं का आतंक! अब इस जिले में हेड कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला, Balaghat News: Sand mafia crushed head constable with tractor

Balaghat News: नहीं थम रहा रेत माफियाओं का आतंक! अब इस जिले में हेड कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला, हालत गंभीर

Reported By: Hiten Chauhan,
Modified Date: May 26, 2026 / 11:34 pm IST
Published Date: May 26, 2026 11:33 pm IST

बालाघाट। Balaghat News: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में रेत माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। लालबर्रा थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का मामला सामने आया है। घटना में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गोंदिया रेफर किया गया है।

Balaghat News: जानकारी के अनुसार पुलिस को पलाकामठी गांव में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर हेड कांस्टेबल राजेश्वर राहंगडाले और एक कांस्टेबल कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में हेड कांस्टेबल राजेश्वर राहंगडाले को ही कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोंदिया रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। लालबर्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, घटना ने जिले में सक्रिय रेत माफियाओं के बढ़ते आतंक और पुलिस पर हमलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रेत कारोबार पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।