Naxali Surrender News: छत्तीसगढ़ के बाद अब MP में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, एक साथ इतने माओवादियों ने किया सरेंडर, सीएम मोहन यादव ने कह दी ये बड़ी बात…
Naxali Surrender News: बालाघाट: मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट डिविजन से सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां 77 लाख रुपये के इनामी नक्सली कबीर समेत कुल …

naxali surrender news
Naxali Surrender News: बालाघाट: मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट डिविजन से सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां 77 लाख रुपये के इनामी नक्सली कबीर समेत कुल 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
कुल 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Naxali Surrender News: डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के सफ़ाये की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। 10 नक्सलवादियों ने बालाघाट में मुख्यमंत्री जी के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिनमें 4 महिला नक्सलवादी भी शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलवादियों ने पुलिस को भारी मात्रा में हथियार सौंपे, जिनमें 02 AK47, 02 INSAS राइफल, 01 SLR, 02 SSR, 07 BGL सेल और 04 वाकीटाकी शामिल हैं।
सरेंडर करने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल
सरेंडर करने वालों में 6 पुरुष और 4 महिला नक्सली शामिल हैं, जिन्हें जिला पुलिस लाइन में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। यह आत्मसमर्पण इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि बीते दिन ही राज्य की पहली महिला नक्सली ने हथियारों सहित पुलिस के सामने सरेंडर किया था, और अब एक साथ इतने बड़े समूह का मुख्यधारा में लौटना सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल को और बढ़ाने वाला कदम है।
गोपनीय तरीके से तैयार किया गया था ऑपरेशन
Naxali Surrender News: जानकारी के अनुसार यह पूरा ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से तैयार किया गया था, जिसमें एक फॉरेस्ट गार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी कर्मचारी ने नक्सलियों और पुलिस के बीच बातचीत की शुरुआत करवाई और उन्हें जंगल से सुरक्षित बाहर निकालकर सीधे बालाघाट रेंज के आईजी के सामने सरेंडर कराने में मदद की।
कबीर का आत्मसमर्पण ऐतिहासिक
कबीर के आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि लंबे समय से वह नक्सल संगठनों की गतिविधियों को संचालित कर रहा था और उसकी गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण के लिए कई विशेष ऑपरेशन चलाए गए थे। राज्य सरकार भी इस उपलब्धि को नक्सल उन्मूलन अभियान में एक मजबूत कदम के रूप में देख रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट पहुंचे, जहां उनके समक्ष इन सभी नक्सलियों का औपचारिक आत्मसमर्पण कराया गया। मु
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: After Chhattisgarh, now a major blow to the Naxalite organization in MP
बालाघाट
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am