मंदिर में ‘फोटो’ बैन.. सियासत ऑन! राहुल गांधी की यात्रा से पहले महाकाल में ‘फोटो’ पर महाभारत
राहुल गांधी की यात्रा से पहले महाकाल में 'फोटो' पर महाभारतः Ban on taking pictures in Nandihal and Garbh Griha of Mahakal temple
Ban on taking pictures in Nandihal
दीपक यादव, नवीन सिंह/इंदौरः Ban on taking pictures in Nandihal देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर को महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस दौरान गर्भ गृह में जाकर उन्होंने महाकाल की पूरे विधि विधान के साथ पूजा की..जिसका लाइव प्रसारण देश के साथ-साथ 40 से ज्यादा देशों में किया गया। लेकिन अब आप महाकाल के गर्भगृह में जाकर फोटो नहीं ले पाएंगे..क्योंकि अब मंदिर प्रबंधन ने फोटग्राफी को बैन कर दिया है। लेकिन इस फैसले की टाइमिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं..असल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी आ रही है। कार्यक्रम के दौरान ही राहुल गांधी को महाकाल का दर्शन करना है। यही वजह है बैन की टाइमिंग को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर सवालों की बौछार कर रही है।
Ban on taking pictures in Nandihal उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर के नंदीहाल और गर्भ गृह में श्रद्धालु अब मोबाइल से अपनी तस्वीर नहीं ले पाएंगे। महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति ने नई व्यवस्था के पीछे तर्क दिया है कि फोटो और सेल्फी लेने के कारण कई श्रद्धालु बाबा महाकालेश्वर के ठीक से दर्शन नहीं कर पाते। हालांकि मंदिर में फोटोग्राफी पर बैन को लेकर अब तक कोई औपचारिक सर्कुलर जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बैन का आदेश मौखिक है. चूंकि ये फैसला राहुल गांधी के महाकाल दर्शन से पहले आया है, लिहाजा इस पर राजनीति भी शुरु हो गई है। कांग्रेस ने आरोपों की झड़ी लगा दी है।
एक और कांग्रेस नेता फैसले की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए बीजेपी पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं तो बीजेपी दावा कर रही है कि फोटोग्राफी बैन का फैसला मंदिर समिति का है, राहुल गांधी की यात्रा से इसका कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस आरोप सिर्फ राजनीति करने के लिए कर रही है।
वैसे तो महाकाल मंदिर में गर्भगृह और नंदी हाल में तस्वीर लेना पहले से प्रतिबंधित है, लेकिन नियम का कभी सख्ती से पालन नहीं किया गया और विशेष परिस्थितियों के दर्शन के वक्त इस नियम को शिथिल कर दिया जाता है। लेकिन राहुल गांधी के उज्जैन दौरे से पहले महाकाल मंदिर में नियम में हुए बदलाव पर सियासी टकराव जारी है।

Facebook


