Bargi Dam Accident News: ‘लोगों ने दी थी क्रूज नहीं चलाने की सलाह’, बरगी हादसे में लापता बच्चे के पिता का बड़ा खुलासा, कहा- ‘फिर भी किया गया नजरअंदाज’

Bargi Dam Accident News Update: 'लोगों ने दी थी क्रूज नहीं चलाने की सलाह', बरगी हादसे में लापता बच्चे के पिता का बड़ा खुलासा, कहा- 'फिर भी किया गया नजरअंदाज'

Bargi Dam Accident News: ‘लोगों ने दी थी क्रूज नहीं चलाने की सलाह’, बरगी हादसे में लापता बच्चे के पिता का बड़ा खुलासा, कहा- ‘फिर भी किया गया नजरअंदाज’

Bargi Dam Accident News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 2, 2026 / 02:23 pm IST
Published Date: May 2, 2026 2:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • क्रूज़ में सवार 5 साल का बच्चा अब भी लापता
  • विराज की माँ का मिल चुका है शव
  • लापता विराज के पिता कृष्णा सोनी का बया

जबलपुर: Bargi Dam Accident News Update मध्य प्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल की शाम तेज आंधी और बारिश ने इतना कहर बरपाया कि बरगी डैम (Bargi Dam Accident)  कई लोगों की कब्र बन गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में कई परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। सबसे दर्दनाक कहानी सोनी परिवार की सामने आई है, जिन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है (Jabalpur Boat Accident)।  बताया जा रहा है कि इस हादसे में अभी भी 5 साल का मासूम विराज सोनी लापता है। हादसे के बाद लगातार उसकी तलाशी की जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी सुराग नहीं मिल पाई है। वहीं विराज की मां का शव मिल चुका है। वहीं, विराज के पिता कृष्णा सोनी समेत परिवार के दो अन्य लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

विराज के पिता ने किया चौंकाने वाले खुलासे

Bargi Dam Accident News Update वहीं 5 साल का लापता मासूम विराज के पिता कृष्णा सोनी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कृष्णा सोनी ने बताया कि क्रूज़ में लाइफ जैकेट की सुविधा नहीं कराई गई थी। जब यात्रियों ने स्टाफ से इस बात को लेकर बहस की, तब लाइफ जैकेट दी गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने खराब मौसम के चलते क्रूज़ ना चलाने की सलाह दी थी, लेकिन इसके बाद भी सलाह को नजरअंदाज किया गया और चलाया गया। इस हादसे में जिन्हें तैरना आता था और जिन्हें लाइफ जैकेट मिला उन्हें की जान बची है। उन्होंने यह भी बताया कि समय पर बचाव कार्य शुरु नहीं हुआ।

कन्हैया साहू ने बताया क्रूज़ हादसे का ख़ौफ़नाक मंज़र

क्रूज़ हादसे के बाद चश्मदीद कन्हैया साहू ने IBC24 पर बातचीत की है और उन्होंनें इस हादसे का खौफनाक मंजर बताया है। कन्हैया ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि संभलने का मौका नहीं मिला। इस चीखपुकार के बीच कन्हैया सिर्फ तमाशबीन बनकर नहीं खड़े रहे। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बांध में कूद गए। वहां उन्होंने एक 50 वर्षीय क्रूज़ सवार को डूबने से बचाया। इस दौरान वे खुद भी घायल हो गए। (Jabalpur Cruise Accident)

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को नाव र्यटकों को घुमाने के लिए डैम में निकली थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी। जिससे क्रूज ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर बांध में पलट गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 35 से अधिक पर्यटक सवार थे। हादसे के बाद बांध अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे के तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अब तक 22 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। वहीं अब तक 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।