Betul Murder Case : इश्क… धोखा और मौत का गड्ढा! मिलने का दबाव बना रहा था प्रेमी, तो महिला ने मां-बाप के साथ मिलकर रच डाली ऐसी खौफनाक साजिश

Ads

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और उसके माता-पिता ने अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Reported By: NAND KISHOR PAWAR

    ,
  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 11:11 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 11:23 PM IST

Betul Murder Case / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • बैतूल जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और उसके माता-पिता ने अपने प्रेमी की हत्या की।
  • हत्या के बाद शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।
  • पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। पढ़ी-लिखी, शादीशुदा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपने ही माता-पिता के साथ मिलकर अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना भी दिया गया। Betul Murder Case  यही हुआ बैतूल जिले के भैंसदेही में। इस पूरे मामले में पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए महिला और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लावारिस हालत में मिली मोटरसाइकिल

दरअसल, पूरा मामला बैतूल जिले के भैंसदेही का है। पुलिस को 14 फरवरी 2026 को ग्राम कौड़ियां में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। जब बाइक की जांच शुरू हुई तो शक की सुई सीधे एक स्थानीय परिवार तक जा पहुंची। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो एक ही परिवार के तीन सदस्यों के बयान विरोधाभास लगे। शक गहराया और सख्ती से पूछताछ हुई तो एक सनसनीखेज खुलासा हुआ।

मिलने के लिए युवक बना रहा था दबाव

पुलिस जांच में सामने आया कि महाराष्ट्र निवासी युवक शिवम धुर्वे गांव में एक महिला सुमित्रा से मिलने आया था। MP Crime News सुमित्रा एमएससी पास और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल के दिनों में युवक उस पर मिलने का दबाव बना रहा था। युवक के लगातार दबाव से परेशान सुमित्रा ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर साजिश रची।

हत्या कर खेत में दबाया शव

आरोपी ने शिवम को घर बुलाया और फिर बातचीत के बहाने जंगल के रास्ते खेत की ओर ले जाया गया।  Betul Murder Case   वहां तीनों ने मिलकर युवक के साथ हाथ-पैर बांध कर मारपीट की। फिर सर पर पत्थर और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।

24 घंटे में सुलझ गया हत्याकांड

उन्हें लगा कि मामला हमेशा के लिए दब जाएगा, लेकिन पुलिस की सतर्कता से राज खुल गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खेत का उत्खनन कराया गया और शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस की तत्परता ने महज 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा दी। आरोपी महिला सुमित्रा और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

यह घटना कहाँ हुई?

यह घटना मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही क्षेत्र में हुई।

हत्या किसने और कैसे की?

आरोपी महिला सुमित्रा और उसके माता-पिता ने मिलकर युवक शिवम धुर्वे को घर बुलाया और फिर जंगल के रास्ते खेत में ले जाकर मारपीट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने कब और कैसे खुलासा किया?

लिस को संदिग्ध मोटरसाइकिल मिलने के बाद पूछताछ शुरू की और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खेत से शव बरामद कर 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।