Betul News: गाय के साथ शख्स ने किया ऐसा काम, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, भड़के ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, दुकानों में लगाई आग

Betul News: गाय के साथ शख्स ने किया ऐसा काम, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, भड़के ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, दुकानों में लगाई आग

Betul News: गाय के साथ शख्स ने किया ऐसा काम, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, भड़के ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, दुकानों में लगाई आग

MP Betul News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 1, 2026 / 03:33 pm IST
Published Date: February 1, 2026 3:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल
  • गांव में तनाव फैला, दो दुकानों को नुकसान पहुंचा
  • प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

बैतूल: MP Betul News मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रविवार को स्थानीय लोगों बीच आक्रोश फैल गया। इस हिंसा में गांव में तोड़फोड़ और आगजनी हो गई। बढ़ते तनाव को देखते हुए गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

पूरे गांव में तनावपूर्ण का माहौल

Betul News मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोहदा थाना क्षेत्र के दामजीपूरा गांव का है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद पूरे गांव में तनाव को माहौल हो गया। गांव में दो दुकानों में आगजनी की भी खबरें आईं।

मुस्लिम पक्ष ने घटना को बताया निंदनीय

तोड़फोड़ और आगजनी की घटना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन ने दामजीपूरा समते आसपास के इलाकों से फोर्स रवाना कर दिया और पूरे गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया। गांव में आगजनी की घटना का वीडियो भी सामने आया है। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। समुदाय ने कहा कि एक व्यक्ति की गलती के लिए पूरे समुदाय को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।

सिंगरौली जिले में चार गाय की हत्या!

सिंगरौली जिले के थाना सरई अंतर्गत नगरपरिषद सरई वार्ड नंबर 3 छुहीगड़ई में गौ-हत्या की सनसनीखेज घटनासामने आई है। अज्ञात व्यक्ति ने यूरिया और महुआ मिलाकर 4 गायों को खिला दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने सुबह शव देखे तो हड़कंप मच गया। गायें आजीविका का सहारा हैं, इसलिए आक्रोश चरम पर है।

लोग इसे सुनियोजित साजिश बता रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सरई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पिछले महीनों सरई क्षेत्र के पुरैल गांव में भी यूरिया-महुआ से गायों की मौत हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।