Reported By: Vijendra Pandey
,Bhabhi Nanad Affair. Image Source- IBC24
जबलपुरः Bhabhi Nanad Affair: भाभी को ननद भगा कर ले गई ये बात सुनने में अजीब लगती है, लेकिन जबलपुर में एक ननद पर ऐसा ही आरोप लगा है। मैहर के रहने वाले आशुतोष बंसल नाम के शख्स ने घमापुर पुलिस थाने में शिकायत की है कि उसकी ममेरी बहन, उसकी पत्नी को भगाकर ले गई। शिकायत के साथ आशुतोष ने अपनी पत्नी और बहन की वॉट्सएप चैट भी पुलिस को सौंपी है, जिसे पढ़कर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
भाभी और देवर के बीच चुहलबाजियों के किस्से आपने बहुत सुने होंगे। इस पर बनी कई फिल्में भी देखी होंगी, लेकिन जबलपुर में एक भाभी और ननद की लव स्टोरी चर्चा में है। मैहर के अमरपाटन के रहने वाले आशुतोष बंसल नाम के शख्स ने खुद जबलपुर में पुलिस अधिकारियों से इस लव स्टोरी की शिकायत की है। दरअसल 30 साल के आशुतोष ने 7 साल पहले संध्या नाम की युवती से लव मैरिज की थी, जिससे उन्हें एक बेटा भी हुआ। 3 साल पहले, साल 2022 में आशुतोष डीएड की पढ़ाई करने के लिए अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आकर एक किराए के मकान में रहने लगा था। यहीं बेलबाग इलाके में आशुतोष की ममेरी बहन मानसी रहती थी जो अक्सर उससे मिलने घर आ जाया करती थी। कुछ लड़कों की तरह ड्रेसअप में रहने वाली मानसी अपनी भाभी संध्या से बहुत घुल मिल गई थी। बीती 22 अगस्त को अचानक संध्या घर से गायब हो गई। हांलांकि संध्या घर में अपना मोबाइल छोड़ गई थी। आशुतोष ने जब उसका मोबाइल चैक किया तो उसके होश उड़ गए। मोबाइल में उसकी पत्नी की उसकी ममेरी बहन के साथ वॉट्सएप चैट मिली जिसे पढ़कर उसके होश उड़ गए।
Bhabhi Nanad Affair: अपनी पत्नी को तलाश कर थके हारे आशुतोष ने घमापुर पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। आशुतोष ने आशंका जताई है कि उसकी ममेरी बहन ने उसकी पत्नी को कहीं बेच दिया होगा, क्योंकि वो पहले भी इस तरह के काम कर चुकी है। उसने पुलिस अधिकारियों को ये वॉट्सएप चैट भी सौंपी है और अपनी पत्नि को जल्द तलाशने की मांग की है । इधर जबलपुर पुलिस के अधिकारियों ने आशुतोष की शिकायत को गंभीरता से लिया है और घमापुर पुलिस थाने को मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आशुतोष ने अपनी पत्नी संध्या के लापता होने की शिकायत मैहर जिले के अमरपाटन और जबलपुर के घमापुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। फिलहाल दोनों जिलों की पुलिस भाभी-ननद की इस जोड़ी की तलाश में जुट गई है।