Reported By: Ravihemraj Sisodiya
,Ujjain Borewell Rescue Update/Image Credit: IBC24.in
Ujjain Borewell Rescue Update: उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर इलाके में बीती रात 3 साल का मासूम भागीरथ बोरवेल के अंदर गिर गया था। लगभग 21 घंटो तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भगीरथ को बाहर ननिकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। हर संभव प्रयास के बावजूद भी मासूम को बचाया नहीं जा सका। बता दें कि बच्चा बोरवेल में करीब 60 फीट की गहराई के अंदर फंसा हुआ था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भगीरथ का परिवार राजस्थान के पाली से भेड़ चराने के लिए मालवा आया था। (Ujjain Borewell Rescue Update) गुरूवार की शाम उज्जैन से लगभग 75 किलोमीटर दूर बड़नगर के झालरिया गांव में भगीरथ खेलते-खेलते खुले बोरवेल के पास पहुंच गया था। इसके बाद देखते ही देखते भगीरथ बोरवेल में गिर गया। उसकी मां ने उसे बोरवेल में गिरते देख लिया था। मौके पर कलेक्टर-एसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एनडीआरएफ सहित तमाम एक्सपर्ट टीमें मासूम को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी थीं।
प्रशासन और रेस्क्यू की टीम ने मौके पर 6 जेसीबी और पोकलेन मशीनों से बोर के समानांतर गहराई तक बड़ा गड्ढा खोदना शुरू कर दिया था। पूरी रात सैकड़ों लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी रही। शुक्रवार को दिनभर अलग-अलग तरह से प्रयास जारी रहे। रेस्क्यू के दौरान शुक्रवार दोपहर में बच्चे का एक वीडियो भी सामने आया था। (Ujjain Borewell Rescue Update) इसमें बच्चा धुंधला सा दिख रहा था। उसका सिर और हाथ दिख रहे थे, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। हालांकि परिजन से लेकर मौके पर मौजूद तमाम लोगों को एक उम्मीद बंधी थी, कि शायद उसकी सांसे चल रही हों। इसी आस में तमाम लोग कैसे भी उसे बोरवेल से निकालने में जुटे थे।
इसके बाद रेस्क्यू टीम ने भगीरथ को बाहर निकाला और उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, (Ujjain Borewell Rescue Update) लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने भगीरथ को मृत घोषित कर दिया। CMHO डॉ अशोक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, पानी में डूबने की वजह से भागीरथ की मौत हो गई थी।
वहीं इस मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान भी सामने आया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुआ कहा कि, उज्जैन के बड़नगर अंतर्गत झलारिया गांव में बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय भागीरथ के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, SDERF और NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश बालक को नहीं बचाया जा सका।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। सरकार की ओर से परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!
उज्जैन के बड़नगर अंतर्गत झलारिया गांव में बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय भागीरथ के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, SDERF और NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश बालक को नहीं बचाया जा सका।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 10, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-