Jabalpur Thief Pond Escape : तालाब की गहराई… काई का पहरा और कमल की डंडी! कैसे पानी के अंदर ज़िंदा था शातिर चोर? IBC24 की पड़ताल में हुआ बड़ा खुलासा

जबलपुर में चोरी के आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूदकर कमल के तने से सांस ली, लेकिन 5 घंटे बाद उसे पकड़ लिया गया।

Jabalpur Thief Pond Escape : तालाब की गहराई… काई का पहरा और कमल की डंडी! कैसे पानी के अंदर ज़िंदा था शातिर चोर? IBC24 की पड़ताल में हुआ बड़ा खुलासा

Jabalpur Thief Pond Escape / Image Source : PEXEL

Modified Date: April 10, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: April 10, 2026 7:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चोरी के आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए तालाब में लगाई छलांग। कमल के तने से ऑक्सीजन लेकर पानी में छिपा रहा।
  • कमल के तने से ऑक्सीजन लेकर पानी में छिपा रहा।
  • 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

जबलपुर: Jabalpur Thief Pond Escape मध्य प्रदेश के जबलपुर में 6 अप्रैल को एक बेहद अजीबोगरीब घटना घटी, जब रीवा-इतवारी एक्सप्रेस के एसी कोच में चोरी करते हुए एक 42 वर्षीय व्यक्ति को आरपीएफ (RPF) के जवानों ने रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को पीछे आता देख वह ट्रेन से कूदकर स्थानीय बाजार के पास काई से ढके एक गहरे तालाब में जा पहुँचा और गिरफ्तारी से बचने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

ऑक्सीजन के लिए कमल के खोखले तने का इस्तेमाल

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने खुद को बचाने के लिए किसी फिल्मी विलेन जैसा तरीका अपनाया। वह तालाब के पानी के भीतर पूरी तरह डूब गया और बाहर से ऑक्सीजन लेने के लिए कमल के खोखले तने का इस्तेमाल करने लगा। काई जमी होने के कारण वह सतह पर नजर नहीं आ रहा था, जिससे पुलिस को उसे ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों की मदद ली और करीब 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसे पानी के भीतर से बाहर निकाला। चौंकाने वाली बात यह है कि तालाब से बाहर आने के बाद भी आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे दबोच लिया।

पहले रह चूका है पार्षद

दरअसल  आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ सनी एक महिला का पर्स चुराने का प्रयास कर रहा था। Jabalpur Paanni ke Andar Chor जांच में यह भी पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है और साल 2017 में वहां से पार्षद का चुनाव भी जीत चुका है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी पर मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में 21 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह मुख्य रूप से ट्रेनों के एसी डिब्बों को अपना निशाना बनाता था।फिलहाल आरोपी पुलिस की कड़ी निगरानी में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.