Bhind Crime News : जज से सेटिंग का झांसा देकर बुजुर्ग से की लाखों की लूट, नाती की जमानत के नाम पर किराएदार ने कर दिया बड़ा खेल

Ads

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में जमानत कराने के नाम पर 13 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि किराएदार ने जज से जान-पहचान का झांसा देकर रकम ली, लेकिन न तो जमानत कराई और न ही पैसे लौटाए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 04:01 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 04:04 PM IST

Bhind Crime News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • जमानत कराने के नाम पर 13.50 लाख रुपये की ठगी
  • जज से जान-पहचान का झांसा देकर आरोपी फरार
  • पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

भिंड : Bhind Crime News मध्य प्रदेश के भिंड जिले से जमानत कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके नाती की जमानत कराने का झांसा देकर किराएदार और उसके साथी ने कुल 13 लाख 50 हजार रुपये हड़प कर फरार हो गए। आरोपी ने न तो पीड़ित के नाती की जमानत कराई और न ही उसके पैसे वापस किए। इस पूरे मामले की सूचना पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जज से जान-पहचान बताकर जीता भरोसा

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मालनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित राजेन्द्र का नाती कृष्णा शर्मा भोपाल जेल में हत्या के आरोप में बंद है। ( Fraud Case Madhya Pradesh )पीड़ित लगातार नाती की जमानत के लिए प्रयास कर रहा था। इसी बात का फायदा उठाते हुए उनके मकान में किराए से रहने वाले रामविलास ने खुद की जान-पहचान जज साहब से बताकर जमानत कराने का भरोसा दिलाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने कुल 13 लाख 50 हजार रुपये की मांग की, जिसमें से 28 अगस्त 2025 को 9 लाख 50 हजार रुपये और 1 सितंबर 2025 को 3 लाख 50 हजार रुपये नकद ले लिए गए। इसके बावजूद न पीड़ित के नाती की जमानत कराई गई और न ही कोई ठोस जानकारी दी गई।

13 लाख 50 हजार लेकर फरार

इसके बाद जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पैसे दो दिन में लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में आरोपी और उसके साथी ने अपना फ़ोन बंद कर लिया। ( Tenant Cheats Landlord )इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, वहीं पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह ठगी का मामला कहाँ का है?

यह मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र का है।

आरोपियों ने ठगी कैसे की?

आरोपियों ने जज से जान-पहचान होने का दावा कर पीड़ित के नाती की जमानत कराने का झांसा दिया और 13 लाख 50 हजार रुपये नकद ले लिए, लेकिन न जमानत कराई और न ही पैसे लौटाए।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।