Kawad Yatra Violence Bhind: महाशिवरात्रि के पहले दिन कावड़ यात्रा में हंगामा! कावड़ हुआ खंडित… तो कांवरियों ने ई-रिक्शा को किया आग के हवाले, माहौल हुआ तनावपूर्ण

Ads

Kawad Yatra Violence Bhind: महाशिवरात्रि के पहले दिन कावड़ यात्रा में हंगामा! कावड़ हुआ खंडित... तो कांवरियों ने ई-रिक्शा को किया आग के हवाले, माहौल हुआ तनावपूर्ण

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 11:09 AM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 11:14 AM IST

Kawad Yatra Violence Bhind/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कावड़ यात्रा के दौरान स्लैब टूटने से हंगामा,
  • कांवड़ियों ने ई-रिक्शा में लगाई आग
  • इलाके में तनावपूर्ण माहौल

भिंड: Kawad Yatra Violence Bhind: भिंड शहर के बड़ी डीडी क्षेत्र में कावड़ यात्रा के दौरान अचानक तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब कावड़ यात्रा के एक कावड़ खंडित हो गई। घटना से नाराज कांवड़ियों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया और एक ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया।

कांवड़ियों ने ई-रिक्शा में लगाई आग (Bhind Kavad Yatra 2026)

Kawad Yatra Violence Bhind: कांवड़ियों का जत्था श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा कर रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश एक कावड़ क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और स्थिति देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गई। घटना देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 719 पर हुई।

हंगामा फैलते ही आसपास की सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर आ गई। कावड़ियों ने तत्काल ही अपनी नाराजगी व्यक्त की और ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें

"Bhind Kavad Yatra Incident 2026" में क्या हुआ था?

कावड़ यात्रा के दौरान एक कावड़ टूटने से कांवड़ियों में आक्रोश फैला और उन्होंने ई-रिक्शा में आग लगा दी।

"Bhind Kavad Yatra Safety Measures" के तहत क्या कदम उठाए गए?

पुलिस ने मौके पर सुरक्षा बलों को अलर्ट किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

"Kavad Yatra 2026 Bhind" में किसी को चोट लगी या नहीं?

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।