Bhojshala Mandir Verdict/Image Credit: AI
Bhojshala Mandir Verdict: भोपाल: आस्था और अतीत के वर्षों पुराने भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने 242 पन्नों का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने ASI के वैज्ञानिक सर्वेक्षण को सही मानते हुए धार की भोजशाला को हिंदू मंदिर घोषित किया है। इसके साथ ही भोजशाला में अब नमाज की अनुमती नहीं होगी, अब यहां सिर्फ पूजा की जाएगी।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा कि मुस्लिम पक्ष के आवेदन पर उसे मस्जिद के लिए अलग से जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है। (Bhojshala Mandir Verdict) हालांकि मुस्लिम पक्ष फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।
भोजशाला को लेकर पहले भी सियासत होती रही है और अब फैसला आने के बाद एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई। भाजपा और कांग्रेस नेताओं का क्या कहना है, आपको वो भी सुनाते हैं।
Bhojshala Mandir Verdict: 11वीं सदी में परमार वंश के राजा भोज के समय बनाई गई भोजशाला फिलहाल ASI के संरक्षण में रहेगी। (Bhojshala Mandir Verdict) यहां हिंदू बेरोक-टोक हर दिन पूजा कर सकेंगे। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या वाकई भोजशाला विवाद का फसाद पूरी तरह खत्म हो गया है या अब भी टकराव की कोई गुंजाइश बची हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:-