Bhopal Crime News: शहर में एमडी ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, इतने लाख के ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ads

Bhopal Crime News: शहर में एमडी ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, इतने लाख के ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 11:26 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 11:27 PM IST

Bhopal Crime News/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये
  • दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, जिनमें एक प्रमुख सप्लायर शामिल था
  • क्राइम ब्रांच का अभियान जारी, ड्रग्स के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई

Bhopal Crime News: भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों (Bhopal Crime News) की पहचान माणिक लाल और मोहम्मद रिहान के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक रिहान भोपाल में एमडी ड्रग्स की सप्लाई में सक्रिय था और लंबे समय से नेटवर्क संचालित कर रहा था। क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime News) ने एमपी नगर इलाके में मेट्रो ब्रिज के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा।कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच में और बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और सप्लाई चैन की पड़ताल में जुटी हुई है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के तहत यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी (Bhopal Crime News) रहेगी। इस कार्रवाई को ड्रग नेटवर्क पर बड़ा वार माना जा रहा है, जिससे शहर में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें

यह ड्रग्स (एमडी) क्या है?

एमडी (MDMA) एक प्रकार का सिंथेटिक ड्रग्स है, जो मुख्य रूप से नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मानसिक अवस्था को प्रभावित करता है और नशे की लत में डाल सकता है।

इन तस्करों को गिरफ्तार क्यों किया गया?

इन तस्करों को नशे के पदार्थ (एमडी ड्रग्स) की अवैध सप्लाई करने और अंतरराज्यीय तस्करी में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अब आगे क्या कदम उठाएगी?

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं और इनकी जांच से अन्य ड्रग नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस अब इन आरोपियों के अन्य साथियों की पहचान और सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

एमडी ड्रग्स का शहर पर क्या असर पड़ता है?

एमडी ड्रग्स के बढ़ते उपयोग से न केवल युवाओं की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि यह समाज में अपराध और हिंसा को भी बढ़ावा देता है।