Bhopal Murder News/Photo Credit: IBC24
Bhopal Murder News: MP की राजधानी भोपाल के नजीराबाद इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पत्नी खोला मर्डर का राज
जानकारी के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले 35 वर्षीय भगवान विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया था कि उसके ऊपर छत से कुल्हाड़ी गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। परिवार की इज्जत और विवाद को छुपाने के लिए उसने सच्चाई छुपाए रखी। हालांकि, हालत बिगड़ने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद पत्नी ने पूरी सच्चाई उजागर करते हुए पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के चलते पिता गंगाराम विश्वकर्मा (77) ने ही कुल्हाड़ी से हमला किया था। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।