Bhopal News: बिजली गुल होने से लिफ्ट में फंसा 8 साल का बच्चा, सदमे में पिता की मौत, राजधानी के इस इलाके में हुई दिल दहला देने वाली घटना
बिजली गुल होने से लिफ्ट में फंसा 8 साल का बच्चा, सदमें में पिता की मौत, Bhopal News: 8-year-old child stuck in lift due to power failure, father dies in …

UP Crime News/ Image Credit: IBC24 File Photo
- बिजली कटौती से लिफ्ट में फंसा बच्चा, 3 मिनट में निकला बाहर।
- पिता को सदमा, गार्ड रूम की ओर दौड़ते वक्त पड़ा दिल का दौरा।
- अस्पताल में मृत घोषित, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
भोपालः Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बिजली गुल होने से 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। बच्चे को लिफ्ट में फंसे देख पिता की सदमें में मौत हो गई।
Bhopal News: मिली जानकारी के अनुसार निरुपम रॉयल विला कॉलोनी के फ्लैट नंबर 307 में रहने वाले ऋषिराज भटनागर का 8 साल का बच्चा बिजली बंद होने के कारण लिफ्ट में फंस गया। इस बात का पता चलते ही वह उठे और आनन-फानन में तुरंत जनरेटर चालू कराने गार्ड रूम की तरफ भाग पड़े। हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, और वह बेहोश होकर गिर पड़े। हालांकि उनका बेटा तो 3 मिनट बाद ही निकल आया, लेकिन तब तक उसके पिता की मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जब पुलिस को घटना की खबर मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी तक माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना भोपाल के जाटखेड़ी, निरुपम रॉयल विला कॉलोनी में हुई।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal News: 8-year-old child stuck in lift due to power failure, father dies in shock
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm