Bhopal Crime News: राजधानी में नाबालिग बच्चों के गुम होने का सिलसिला जारी, 24 घंटे के अंदर 7 लड़कियों समेत 10 नाबालिग फिर हुए लापता
Bhopal Crime News: राजधानी में नाबालिग बच्चों के गुम होने का सिलसिला जारी, 24 घंटे के अंदर 7 लड़कियों समेत 10 नाबालिग फिर हुए लापता
Bhopal Crime News| Image Credit : IBC24 File
Bhopal Crime News: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, पिछले 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्र से 10 नाबालिगों के गुम होने की सूचना मिली है। फिलहाल, पुलिस ने बीएनएस की धारा 137 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Read More: New Rule From 1 January 2025: भारत में 1 जनवरी 2025 से बदलने जा रहे ये बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
बता दें कि, लापता हुए नाबालिगों में 7 लड़कियां और 3 लड़के शामिल हैं। कोलार की राजहर्ष कॉलोनी से एक साथ 3 लड़कियां गुम हुई हैं। मालूम हो की मध्यप्रदेश में इन दिनों नाबालिक बच्चों के लापता होना का सिलसिला लगातार जारी है। देश में मध्यप्रदेश बच्चों के लिए सबसे असुरक्षित राज्यों में क्यों शामिल हो गया है, बच्चे कैसे गायब हो जाते हैं और अपहरण करके कहां ले जाए जाते हैं? इस तरह के कई सवाल अब उठने लगे हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
मध्यप्रदेश में बच्चों के खिलाफ अपराधों की बढ़ती संख्या, जैसे अपहरण, बाल तस्करी, और बाल शोषण, इसे असुरक्षित बनाते हैं। कमजोर सामाजिक सुरक्षा तंत्र और जागरूकता की कमी भी एक बड़ा कारण है।
बच्चे अक्सर स्कूल, खेल के मैदान, या भीड़भाड़ वाले इलाकों से गायब हो जाते हैं। कुछ मामलों में अपरिचित लोगों द्वारा लालच देकर या जबरदस्ती अपहरण किया जाता है।
अपहरण किए गए बच्चों को बाल तस्करी के लिए अन्य राज्यों या देशों में ले जाया जा सकता है। वे मजदूरी, भीख मंगवाने, अवैध व्यापार, या शारीरिक शोषण के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
जागरूकता अभियानों, बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने, स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने, और स्थानीय पुलिस को मजबूत सहयोग देने से अपहरण की घटनाओं को रोका जा सकता है।

Facebook


