Reported By: Harpreet Kaur
,Archana Tiwari Missing Update/Image Source: IBC24
भोपाल: Bhopal News: इंदौर की रहने वाली अर्चना तिवारी के लापता हुए 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब जीआरपी भी जांच में शामिल हो गई है। GRP 7 अगस्त को इटारसी से मुंबई और नागपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों की जांच करेगी। Archana Tiwari Missing Update
Read More : स्वतंत्रता दिवस समारोह में जा रहे छात्रों को रफ्तार तेज वाहन ने कुचला, एक की मौत, दो घायल
Archana Tiwari Missing Update: पुलिस ने उस ड्राइवर से भी तिहाड़ जेल में पूछताछ की है जिसने 7 अगस्त को अर्चना तिवारी को इंदौर रेलवे स्टेशन छोड़ा था। गौरतलब है कि इसी रात दिल्ली पुलिस ने उक्त ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था और उसे दिल्ली ले जाया गया। हालांकि गिरफ्तारी किस मामले में हुई इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Archana Tiwari Missing Update: अर्चना तिवारी इंदौर के जिस हॉस्टल में रह रही थी वहां की छात्राओं और स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस को शक है कि अर्चना की गुमशुदगी के पीछे किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ हो सकता है या उसे किसी साजिश के तहत गायब किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 6 विशेष जांच टीमों का गठन किया है।