नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया संकट की वजह से आपूर्ति प्रभावित रहने की आशंका के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल की कीमतों में सुधार जारी रहा। गर्मियों में मांग कुछ प्रभावित रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।
मलेशिया एक्सचेंज में शुक्रवार का कारोबार दोपहर 3.30 बजे लगभग 3.5 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हो गया जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में भी सुधार जारी है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों की बढ़ती आवक के बीच हरियाणा सरकार ने न्यूनम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों की खरीद 28 मार्च से करने की घोषणा करके सरसों किसानों के पक्ष में माहौल बना दिया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की सरसों खरीद की घोषणा स्वागतयोग्य है। इससे सरसों किसानों का हौसला मजबूत होगा।
सूत्रों ने कहा कि बाजार में बिनौला की आवक भी नहीं बढ़ रही है। आगे नवरात्रि और शादी-विवाह के मौसम की मांग बढ़ने के पूरे आसार है। इसके अलावा सोयाबीन जैसे आम उपभोक्ता खपत वाले तेल की आपूर्ति युद्ध के कारण प्रभावित होने की आशंका है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हो रहा है। इन परिस्थितियों में कई अन्य तेल-तिलहनों के दाम भी मजबूत हो गये।
उन्होंने कहा कि गर्मियों में मूंगफली की मांग कुछ कमजोर रहती है। इस कारण मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,550-6,575 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,975-7,450 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,850 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,305-2,405 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,305-2,450 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 12,180 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,900 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,550-5,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,150-5,200 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय