Google Pixel 10 Discount: Google के इस फ्लैगशिप फोन पर धमाकेदार ऑफर! इतनी बड़ी डिस्काउंट पहली बार, देखिए कैसे आप पा सकते हैं डील

Ads

Google Pixel 10 Discount: Google का फ्लैगशिप फोन Pixel 10 अब शानदार डिस्काउंट पर उपलब्ध है। अमेजन से इसे खरीदने पर 13,000 रुपये से अधिक की बचत की जा सकती है। यह पहली बार इतना बड़ा ऑफर है, जो ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षण बना हुआ है।

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 06:11 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 06:17 PM IST

(Google Pixel 10 Discount/ Image Credit: Google)

HIGHLIGHTS
  • Pixel 10 अब अमेज़न पर 13,000 रुपये से अधिक की बचत के साथ उपलब्ध।
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और 6.3 इंच OLED डिस्प्ले है।
  • Google Tensor G5 चिपसेट और Android 16 पर चलता है।

नई दिल्ली: Google Pixel 10 Discount News कुछ महीने पहले लॉन्च हुआ Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 अब बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। अगर पहले कीमत ज्यादा होने के कारण आपने इसे नहीं खरीदा था, तो अब यह शानदार मौका है। अमेजन से इसे 13,000 रुपये से अधिक की बचत के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में शानदार कैमरा और क्लीन सॉफ्टवेयर है, जिससे इसे इतनी कम कीमत में पाना मुश्किल है।

Pixel 10 की स्पेसिफिकेशन

Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा दी गई है। यह फोन Google Tensor G5 चिपसेट और Android 16 पर चलता है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप 48MP प्राइमरी, 13MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो लेंस मिलता है। फ्रंट कैमरा 10.5MP का है। फोन में 4970mAh की बैटरी है और अगले 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे।

अमेजन पर भारी डिस्काउंट

Pixel 10 को पिछले साल अगस्त में भारत में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह अमेजन पर 69,360 रुपये में उपलब्ध है, यानी 10,000 रुपये से अधिक का फ्लैट डिस्काउंट। इसके अलावा बैंक ऑफर और कैशबैक मिलाकर 3,000 रुपये से अधिक की छूट भी मिल रही है। इस तरह कुल मिलाकर 13,000 रुपये से ज्यादा की बचत का मौका है।

iPhone 16 Pro पर भी छूट

सिर्फ Pixel 10 ही नहीं, बल्कि iPhone 16 Pro पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। भारत में इसे 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन क्रोमा पर यह फोन लगभग 16,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 1,03,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऐसे ऑफर्स स्मार्टफोन खरीदने के लिए इस समय एक बेहतरीन मौका है।

इन्हें भी पढ़ें:

Pixel 10 की वर्तमान कीमत कितनी है?

अमेज़न पर Pixel 10 अभी ₹69,360 में उपलब्ध है।

Pixel 10 पर कुल कितनी बचत मिल रही है?

फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिलाकर कुल 13,000 रुपये से अधिक की बचत हो रही है।

Pixel 10 की खास स्पेसिफिकेशन क्या हैं?

इसमें 6.3 इंच OLED स्क्रीन, Google Tensor G5 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा (48MP + 13MP + 10.8MP), 10.5MP फ्रंट कैमरा और 4970mAh बैटरी है।

iPhone 16 Pro पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

क्रोमा पर iPhone 16 Pro पर 16,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, कीमत ₹1,03,990 रह गई है।